ये लक्षण दिखते ही बरतें सतर्कता, आपको हो सकती हैं किडनी में स्टोन की समस्या

By: Ankur Wed, 21 June 2023 12:39:07

ये लक्षण दिखते ही बरतें सतर्कता, आपको हो सकती हैं किडनी में स्टोन की समस्या

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल और खानपान में बहुत अव्यवस्था देखने को मिलती हैं जिसकी वजह से बीमारियों का फैलाव बढ़ता ही जा रहा हैं। खराब जीवनशैली के चलते किडनी से संबंधित समस्याओं भी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आज के समय में किडनी स्टोन अर्थात गुर्दे की पथरी की बीमारी एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। ये आमतौर पर कैल्शियम या यूरिक एसिड से बने नमक और खनिजों के ठोस संग्रह होते हैं। ये ये दाने गुर्दे के अंदर बनते हैं और कई बार पेशाब की नली में भी चले जाते हैं। 25-45 वर्ष के आयु वर्ग वालों में यह दिक्कत सबसे अधिक देखी जा रही है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार ठीक होने बाद बार-बार वापस भी लौट सकती है। समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर स्टोन्स को निकालने के उपचार कराने की सलाह दी जाती है। इसलिए आज हम आपको किडनी में स्टोन के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि उचित चिकत्सकीय परामर्श लिया जा सकें। आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

kidney stones,causes of kidney stones,symptoms of kidney stones,kidney stone prevention,kidney stone treatment,kidney stone risk factors,kidney stone diagnosis,kidney stone management,kidney stone symptoms in men,kidney stone symptoms in women,kidney stone prevention tips,kidney stone remedies

पीठ, पेट और उसके आसपास के हिस्से में दर्द

किडनी स्टोन भयानक दर्द पैदा करती है और कुछ लोग इसकी तुलना छुरा घोंपने के दर्द से भी करते हैं। आमतौर पर ये दर्द तब होता है जब पथरी पेशाब की नली में चली जाती है जिससे पेशाब बाहर निकलने में दिक्कत होने लगती है और किडनी पर दबाव पड़ने लगता है। किडनी स्टोन का दर्द अक्सर अचानक शुरू होता है और पथरी जब एक जगह से दूसरी जगह जाती है तो दर्द और भी तेज होता है।

kidney stones,causes of kidney stones,symptoms of kidney stones,kidney stone prevention,kidney stone treatment,kidney stone risk factors,kidney stone diagnosis,kidney stone management,kidney stone symptoms in men,kidney stone symptoms in women,kidney stone prevention tips,kidney stone remedies

यूरिन के निकलते वक्त जलन होना

किडनी स्टोन से जूझ रहे लोगों में दूसरा सबसे आम लक्षण यह देखने को मिलता है कि ऐसे लोग जब यूरिन को शरीर से बाहर कर रहे होते हैं तो उन्हें जलन महसूस होती है। इसलिए जिन लोगों को यूरिन करते वक्त जलन महसूस हो उन्हें बिना देर किए किडनी स्टोन की जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर से मिलना चाहिए।

kidney stones,causes of kidney stones,symptoms of kidney stones,kidney stone prevention,kidney stone treatment,kidney stone risk factors,kidney stone diagnosis,kidney stone management,kidney stone symptoms in men,kidney stone symptoms in women,kidney stone prevention tips,kidney stone remedies

पेशाब में खून आना

गुर्दे की पथरी का एक सामान्य लक्षण पेशाब में खून आना है जिसे हेमट्यूरिया भी कहा जाता है। ये खून लाल, गुलाबी या भूरे रंग का हो सकता है। कई बार यूरीन में ये खून इतना कम होता है कि इसे बिना माइक्रोस्कोप के देखा नहीं जा सकता है। हालांकि डॉक्टर जांच कर यूरीन में खून का पता लगा सकते हैं जिससे बाद में साफ हो जाता है कि मरीज को किडनी स्टोन की समस्या है।

kidney stones,causes of kidney stones,symptoms of kidney stones,kidney stone prevention,kidney stone treatment,kidney stone risk factors,kidney stone diagnosis,kidney stone management,kidney stone symptoms in men,kidney stone symptoms in women,kidney stone prevention tips,kidney stone remedies

बार-बार और अचानक से बाथरूम जाना

अपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो थोड़ी-थोड़ी देर में और बार-बार बाथरूम जाते हैं। यह लक्षण अगर आपके शरीर में भी दिखाई पड़ रहे हैं तो इस बात की आशंका है कि आप भी किडनी स्टोन से पीड़ित हों। हालांकि लगातार ज्यादा मात्रा में पानी पीने वाले लोग भी बाथरूम जाते हैं लेकिन जिन लोगों के साथ ऐसा नहीं है और वे आमतौर पर भी बार-बार बाथरूम जा रहे हैं तो उन्हें बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

kidney stones,causes of kidney stones,symptoms of kidney stones,kidney stone prevention,kidney stone treatment,kidney stone risk factors,kidney stone diagnosis,kidney stone management,kidney stone symptoms in men,kidney stone symptoms in women,kidney stone prevention tips,kidney stone remedies

यूरीन में बदबू आना

अगर आपका यूरीन साफ है और उसमें किसी तरह की तेज बदबू नहीं आती है तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं। वहीं, जिस व्यक्ति का यूरीन गंद या दुर्गंधयुक्त होता है तो ये किडनी स्टोन की निशानी हो सकती है। यूरीन में बदबू बैक्टीरिया की वजह से भी आ सकती है जो पेशाब की नली में संक्रमण का कारण है।

kidney stones,causes of kidney stones,symptoms of kidney stones,kidney stone prevention,kidney stone treatment,kidney stone risk factors,kidney stone diagnosis,kidney stone management,kidney stone symptoms in men,kidney stone symptoms in women,kidney stone prevention tips,kidney stone remedies

मतली और उल्टी महसूस होना

जिन लोगों को अक्सर मतली और उल्टी जैसा महसूस होता है उन्हें भी इस बात की काफी हद तक आशंका होती हो कि वह किडनी स्टोन से पीड़ित हैं। हालांकि, यह खान-पान पर कंट्रोल ना होने के कारण भी हो सकता है लेकिन ऐसे लोगों को डॉक्टर से एक बार राय जरूर लेनी चाहिए। अगर आपके आसपास भी किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण महसूस होते हैं या दिखते हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने के बारे में जरूर कहें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com